आज हम आपसे द ग्रेट खली के बारे में बात करेंगे.द ग्रेट खली का असली नाम दिलीप सिंह राणा है. उन्हें WWE(डब्ल्यूडब्ल्यूई )हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जा चुका है.उनकी उम्र 48 वर्ष है. खली ने इस कंपनी के साथ 2006 से 2014 तक काम किया है.आपको बता दें हिमाचल प्रदेश के एक हिंदू परिवार में दिलीप सिंह राणा उर्फ खली का जन्म हुआ था.उनका बचपन बहुत परेशानियों से गुजरा कठिनाइयों से भरा हुआ था.उन्हें दो वक्त की रोटी भी नसीब होना बहुत मुश्किल हुआ करता था. उन्होंने अपनी पढ़ाई भी छोड़ दी थी क्योंकि उनका परिवार स्कूल फीस जमा नहीं कर सकता था. जहां दो वक्त की रोटी मिलना भी उनके लिए मुश्किल हो गया था. ऐसे में उनका परिवार फीस नहीं भर सकता था स्कूल की.

खली का शुरू से ही शरीर काफी विशाल था..इसके कारण उनके दोस्त उनके बड़े शरीर का भी मजाक उड़ाया करते थे और उनका स्कूल से भी मन उठ गया था. धीरे-धीरे उन्हें जो पढ़ाई की थी खली वो पढ़ाई भी भूल गए थे . खली के साथ जो उनके क्लास टीचर ने किया उनकी परीक्षा में फेल होने और समय पर फीस जमा नहीं करने पर उन्हें काफी बेइज्जत किया जाता था.

द ग्रेट खली ने अपनी बायोग्राफी में अपने बचपन के किस्से का जिक्र किया जब खली दूसरी कक्षा में थे और एक महीना स्कूल जाते हुए हो गया था. लेकिन उनकी फीस जमा नहीं हुई थी घर की आर्थिक तंगी के कारण प्रिंसिपल ने उनको रोज फीस के लिए कहते थे और हद तो तब हो गई थी जब उनके क्लास टीचर ने उन्हें फीस न जमा करने पर काफी बेइज्जत किया था और सभी क्लास के बच्चे उनके ऊपर हंसने लगे थे.

ग्रेट खली की पहली नौकरी पहली तनख्वाह
द ग्रेट खली की पढ़ाई बस वही खत्म हो गई और वह केवल 8 वर्ष के थे जब उन्होंने काम करना शुरू कर दिया था 1979 मे उन्हें नौकरी मिली उस काम के लिए प्रतिदिन ₹5 मिला करते थे. इसके काफ़ी समय बाद खली को एक बिजनेसमैन के गार्ड की नौकरी मिली इस नौकरी के लिए उन्हें 1500 रुपए और साथ में खाना मिलता था.

आपको बता दें द ग्रेट खली को 1993 में पंजाब पुलिस में उनका चुनाव हो गया था जहां उन्हें असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर की पोस्ट मिली थी इस पोस्ट के लिए उन्हें ₹14000 सैलरी मिलती थीतभी उन्होंने आपने रेसलिंग करियर पर ध्यान दिया और वर्ष 2000 में उन्होंने आधिकारिक तौर पर जाइंट सिंह नाम के साथ ऑल प्रो रेसलिंग के साथ कुश्ती में अपना करियर शुरू किया.आपको बतादे थे ग्रेट खली ने उसी वर्ष में उन्होंने WWE Smackdown episode में अपना डेब्यू किया था.द ग्रेट खली WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए बैटल रॉयल में विजयी होने के बाद WWE खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने.

वहीं आपको बता दें वर्ष 2014 तक द ग्रेट खली WWE (डब्लूडब्लूइ) से जुड़े रहे इसी बीच उनका नाम कई बड़े नामों के साथ जोड़ा गया. खबरों के मुताबिक़ WWE और अन्य जगहों से उनकी कमाई $900,000 यानी आज के हिसाब से प्रतिवर्ष लगभग 6.5 करोड़ थी.हम कह सकते हैं इसी को कहते हैं भाग्य का लिखा और वक्त कभी एक सा नहीं रहता. आज द ग्रेट खली 45 करोड़ से भी ज्यादा की संपत्ति के मालिक है. कभी द ग्रेट खली ने बहुत कठिनाइयों का भी समय देखा है.