संसार में सबसे बड़ी अगर कोई दौलत है तो है प्रेम भाव और वह प्रेम भाव जिसके भी नसीब में लिखा हो तो उसकी तो किस्मत ही बदल जाती है. प्रेम भाव नसीब मे हो उससे ज़्यादा नसीब वाला कोई नहीं.चाहे वो इंसान के लिए हो या फिर जानवर के लिए लेकिन प्यार तो सभी को चाहिए होता है. सभी प्रेम भाव के लिए तरसते हैं. सभी को चाहत होती है कि उन्हें प्रेम भाव मिले. यहां हम बात कर रहे हैं एक पशु प्रेमी की जिन्होंने एक पशु को ही अपनी संतान की तरह प्रेम किया उसे प्यार दुलार से पाला और उसको बड़ा किया.

हम बात कर रहे हैं हरियाणा के सुल्तान बॉस के मालिक ने अपनी संतान की तरह पाल पोस कर बड़ा किया.आपको बता दें यह हरियाणा का सुल्तान बुल हार्ट फेल के कारण उसकी मौत हो गई.कैथल, हरियाणा का बुल सुल्तान कुछ दिन पहले दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कैथल के बुढ़ाखेड़ा गांव के सुल्तान बुल ने कैथल का ही नहीं, बल्कि पूरे हरियाणा का नाम रोशन किया. सुल्तान ने हरियाणा का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया था.उसके मालिक नरेश का कहना है कि “सुल्तान जैसा ना कोई था और शायद ना कोई होगा” उसी के वजह से आज पूरे उत्तरी हरियाणा में लोग हमें जानते हैं”

आपको बता दें सुल्तान बुल लाखों में कमाई किया करता था अपने मालिक नरेश को सुल्तान के सीमन से लाखों की कमाई होती थी. सुल्तान वर्ष भर में 30 हजार सीमेन की डोज देता था, जो लाखों रुपये में बिकती थी. सुल्तान वर्ष 2013 में हुई राष्ट्रीय पशु सौंदर्य प्रतियोगिता में झज्जर, करनाल और हिसार में राष्ट्रीय विजेता का भी किताब अपने नाम कर चुका था.

नरेश जो कि सुल्तान बुल का मालिक है.उसने सुल्तान को बचपन से ही पाला था बहुत लाड़ प्यार से उसको पालकर बड़ा किया था. उससे ऐसा लगाओ था कि जैसे कोई अपने बेटे से लगाओ रखता है. उसी के कारण नरेश को हरियाणा में जाना जाता था. बुल सुल्तान बहुत ज्यादा सुंदर और बहुत बलवान था. वह बहुत ज्यादा पशु प्रतियोगिताओं का हिस्सा रहा और उसने कई खिताब भी अपने नाम किए थे.लेकिन नरेश को आज उसकी बहुत याद सता रही है घर में एक दुख का माहौल है नरेश को सुल्तान की बहुत याद सताती है वह खाली खूटा देखता है तो उसका मन भर आता है.नरेश सुल्तान बुल की फोटो को निहारते रहते हैं और उसकी याद में काफी दुखी रहते हैं.

पशु मेलों में अपनी सुंदरता से सभी को लुभाने वाले सुल्तान ने नरेश व उसके परिवार को इतना नाम दिलाया आज हर कोई नरेश को उसके परिवार को सुल्तान बुल के कारण ही जनता है.हर एक प्रतियोगिता में सुल्तान ने अपने नाम मालिक नरेश का नाम रौशन किया था. वहीं आपको बता दें सुल्तान ने हरियाणा की म्यूजिक एलबम मे भी सुल्तान ने अपना रोल अदा किया है.नरेश का कहना है कि” सुल्तान के चले जाने का दुःख इतना है कि उसकी याद दिल से जाती ही नहीं अब कौशीश करेंगे कि किसी को परवरिश देकर उसके जैसा बनाये,लेकिन उसकी कमी तो पूरी नही होगी “नरेश की आंखों के सामने ही सुल्तान की दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई जिसका दुख असहनीय है. उनकी मौत पर दुख जताने पशु प्रेमी दूर दूर से आरहे हैं.आपको बताते हैं सुल्तान अपने मालिक नरेश के लिए लाखों की कमाई किया करता था वर्ष भर में.
सुल्तान के सीमन से लाखों की कमाई होती थी. सुल्तान वर्ष भर में 30 हजार सीमेन की डोज देता था जो लाखों रुपये में बिकती थी. खबरों के अनुसार सुल्तान बुल वर्ष 2013 में हुई राष्ट्रीय पशु सौंदर्य प्रतियोगिता में झज्जर, करनाल और हिसार में राष्ट्रीय विजेता भी रह चुका है.राजस्थान के पुष्कर मेले में एक पशु प्रेमी ने सुल्तान की कीमत 21 करोड़ रुपए लगाई थी.लेकिन नरेश ने कहा ” सुल्तान उसका बेटा है और बेटों की कोई कीमत नहीं हुआ करती”नरेश व उसके भाई सुलतान की देखभाल अपने बेटे की तरह ही करते थे.