सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद से ही उनकी सबसे खास दोस्त शहनाज गिल सदमे में हैं.शहनाज गिल की हालत बेहद खराब है, रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें इस गम से उबरने में काफी ज्यादा वक्त रहेगा.मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शहनाज गिल ना ठीक से खाना खा रही हैं और ना ही ठीक से सो पा रही हैं.यही नहीं, वह किसी से बातचीत भी नहीं कर रही हैं.उन्हें इस हालत में अकेले नहीं छोड़ा जा सकता हैं.सिद्धार्थ शुक्ला की मम्मी रीता शुक्ला शहनाज गिल के साथ हैं.वहीं उनका ख्याल रख रही हैं.वह उन्हें बिल्कुल भी अकेले नहीं छोड़ रही हैं.

बिग बॉस 14 कंटेस्टेंट राहुल वैद्य ने यूट्यूब पर वीडिय शेयर कर सिद्धार्थ शुक्ला की मम्मी के बारे में भी बताया.राहुल ने कहा, ‘सिद्धार्थ शुक्ला की मम्मी ने मुझे बताया कि वह सुनती रहती थी कि परिवार का जवान लड़का या लड़की चले गए.उन्होंने ऐसा कभी नहीं सोचा था कि ये सब उनके साथ होने वाला है.सिद्धार्थ की मम्मी ने मुझसे कहा कि उनकी जीने की वजह चली गई है.सब खत्म हो गया.

शहनाज गिल के भाई शहबाज सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ शुक्ला को लगातार अपने सोशल मीडिया पर ट्रीब्यूट दे रहे हैं. शहबाज ने सिद्धार्थ शुक्ला के साथ कई फोटोज शेयर की है.शहबाज के पोस्ट में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के फैंस उनकी बहन की हालत के बारे में पूछ रहे हैं.गौरतलब है कि सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार से शहनाज गिल की फोटोज सामने आई थी.

शहनाज गिल ने करण जौहर से सिद्धार्थ के साथ अपने रिश्ते के बारे में बताते हुए कहा था कि ये बॉयफ्रेंड-शॉयफ्रेंड तो छोड़कर चले जाते हैं. ये नहीं चलता. शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला का हाथ थामते हुए कहा था कि ये जो मेरा रिश्ता है ना. ये कभी नहीं टूटेगा. सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

दोनों के बीच ऐसा था रिश्ता
बिग बॉस सीजन 13 के दौरान दोनों के बीच ऐसा रिश्ता बना जिसे न सिर्फ घरवालों ने बल्कि पब्लिक से भी बेशुमार प्यार मिला. यूं तो सिद्धार्थ शुक्ला का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका था लेकिन उनकी जो ट्यूनिंग शहनाज गिल के साथ देखने को मिली वैसी कभी भी नहीं मिली थी. शहनाज और सिद्धार्थ एक दूसरे के साथ हमेशा ही खुश नजर आते थे.

क रिपोर्ट के मुताबिक अबू मलिक ने बताया कि शहनाज चाहती थीं कि वो सिड को शादी के लिए राजी करें. अबू मलिक ने बताया, ‘मुझे लगता है कि ये लॉकडाउन से एक दिन पहले की बात है जब शहनाज ने मुझे इस बारे में बताया.’ इतना ही नहीं सिद्धार्थ शुक्ला ने भी अबू को इस बारे में बताया था कि अगर एक भी दिन शहनाज उनसे नाराज हो जाती थी तो उनका दिन अच्छा नहीं जाता था.