भीड़भाड़ जमाने के इस आधुनिक समय में कुछ समय पहले ही हमारे देश के जाने माने सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने अपनी बीवी जया बच्चन, हीरोइन कैटरीना और नागार्जुन के साथ के साथ अपने आने वाले विज्ञापन की शूटिंग की है, जिसमें कैटरीना कैफ की शादी का सीन दिखाया जाएगा।

इस ऐड में दिखाया जाएगा कि कैटरीना कैफ जो कि एक बेहद ही खूबसूरत दुल्हन का रोल निभाते नजर आएगी। तो वहीं दूसरी तरफ अमिताभ बच्चन और जया बच्चन उनके माता पिता का किरदार निभाते नजर आएंगे। कैटरीना कैफ को शादी के मंडप तक अमिताभ बच्चन और जया बच्चन मिलकर ले जाएंगे। पूरा मंडप ऐसे फूलों से सजा था मानो कैटरीना कैफ की सच में शादी हो रही हो।

कहीं-कहीं ऐसे भी दृश्य देखने को मिलेंगे जहां अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और कैटरीना कैफ साथ में डांस करते दिखाई देंगे। इनके डांस का तो जैसे कोई जवाब ही नहीं।
अमिताभ बच्चन और कैटरीना कैफ ने डांस के पोज में फोटोशूट भी करवाएं। चारों तरफ महंगे झूमर, लाइट और फूलों से सजा मंडप बहुत खूबसूरत प्रतीत हो रहा था।

कई जगह तो ऐसे दृश्य देखने को मिलेंगे जहां अमिताभ बच्चन जया बच्चन और नागार्जुन के साथ साउथ के तीन अभिनेता भी नजर आएंगे। अमिताभ बच्चन के दाएं ओर बॉलीवुड के जाने-माने हस्ती अक्कीनेनी नागेश्वर राव जी के बेटे नागार्जुन के साथ खड़े हैं। अमिताभ बच्चन के बाएं ओर कन्नड़ सिनेमा के महान हस्ती और आइकॉनिक डाक्टर राज कुमार के बेटे शिवकुमार जी खडे हैं। इनके अलावा तमिल सिनेमा इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर शिवाजी गणेशन के बेटे प्रभु देवा भी शूटिंग के दौरान नजर आए।

विज्ञापन की शूटिंग हो रही थी तब कैटरीना कैफ ने दुल्हन के जोड़े में ही ताश खेला। कैटरीना कैफ का जब भी मन नहीं लगता था तो वह टाइम पास करने के लिए अपने दोस्तों के साथ ताश खेला करती थी। कैटरीना कैफ का पसंदीदा खेल ताश है।
